आदरणीय बंधुओं, बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि प्रांतीय बैरवा प्रगति संस्था जयपुर राजस्थान के द्वारा जयपुर के ऑडिटोरियमों में समय-समय पर बैरवा समाज का युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन एवं परिचय स्मारिका का विमोचन समारोह व प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्पूर्ण राजस्थान, दिल्ली और मध्यप्रदेश से समाज के युवक-युवती एवं उनके परिजन शामिल हुए। आप सभी के सहयोग से समय-समय पर परिचय स्मारिकाओं के प्रकाशित होने पर कोटि-कोटि बधाई। विगत में भी प्रांतीय बैरवा युवा संस्था राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहते हुए सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में अनेक तरह के रचनात्मक कार्य समाज हितार्थ विभिन्न गतिविधियों के सफल आयोजन किये। जिनमें नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, समाज के 500 पेज की जयपुर की प्रथम प्रत्येक परिवार के विवरण की निर्देशिका का विमोचन समारोह, रक्तदान समारोह, परिचय सम्मेलन, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह, विचार गोष्ठियां एवं स्नेह मिलन समारोह व अभिनंदन समारोह, सामूहिक गोठें इत्यादि के सफल आयोजन किये। इस संस्था से जुड़े सभी सहयोगकत्र्ता, सम्मानित सदस्यों को एवं सभी कार्यकर्ताओं व समाजबंधुओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद देता हूँ।
हम आगे भी समाज के सहयोग से संस्था द्वारा द्वितीय बैरवा परिचय निदेशिका का कार्य प्रारम्भ कर दिया जिसमें जयपुर के सभी वार्डों के प्रत्येक परिवार का विवरण प्रकाशित किया जायेगा इससे पूर्व में भी प्रान्तीय बैरवा युवा संस्था के प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहते हुये सन् 2005 में 500 पृष्ट की प्रथम बैरवा परिचय निदेशिका का प्रकाशन किया गया था जिसका विमोचन तत्कालीन राज्य मन्त्री श्री बाबूलाल वर्मा, पूर्व सांसद द्वारका प्रसाद बैरवा, पूर्व न्यायाधीश आर. के. आकोदिया, श्री आर. के. वर्मा, पूर्व विधायक श्री लादूराम सुलानिया द्वारा पिंकसिटी प्रेस क्लब में किया गया था। अंत में मैं अपने सभी सहयोगियों और संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं एवं समाज के नव पीढ़ी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
साधुवाद!
आपका स्नेही
महेश धावनिया
प्रदेशाध्यक्ष